बाबरी फैसले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का रिएक्शन
सूर्या बुलेटिन (मुंबई)। हर मामले में अपनी टिप्पणी के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बुधवार को मौका चूके बिना बाबरी ध्वंस कांड पर सीबीआई कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वो अपने आप ही गिर गयी थी।
स्वरा भास्कर बॉलीवुड के अलावा हर सामाजिक मुद्दे पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसे लेकर वह अक्सर ट्रोल भी होती हैं. लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करती और बेबाक अंदाज में अपना पक्ष रखती हैं। उन्होंने अब बाबरी मस्जिद पर आए फैसले पर भी बेबाकी से अपना पक्ष रखा और सभी आरोपियों के बरी होने पर तंज कसा है। स्वरा भास्कर ने आरोपियों के बरी होने पर कहा कि बाबरी खुद ही गिर गया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा,बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गया था। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले तीन इमोजी को भी शामिल किया है। स्वरा भास्कर की इस चुटकी पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।