Breaking News
Pay Now
Home 25 स्वास्थ्य 25 पूर्व सैन्य अधिकारियों की सहायता से शिवशक्ति धाम डासना में अभय भारत संकल्प केंद्र स्थापित किया जायेगा।

पूर्व सैन्य अधिकारियों की सहायता से शिवशक्ति धाम डासना में अभय भारत संकल्प केंद्र स्थापित किया जायेगा।

Spread the love

पूर्व सैन्य अधिकारियों की सहायता से शिवशक्ति धाम डासना में संपूर्ण विश्व के हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारो को विश्व के सामने लाने के लिये अभय भारत संकल्प केंद्र स्थापित किया जायेगा।

सुर्या बुलेटिन(ग़ाज़ियाबाद)  आज अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नरसिंहानन्द सरस्वती जी की अध्यक्षता में आर डी सी स्थित कृष्णा सागर रेस्टोरेंट में विभिन्न हिन्दू संगठनों की एक बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।इस सैन्य अधिकारियों में वीर चक्र विजेता पूर्व कर्नल तेजेन्द्र पाल सिंह त्यागी, बाबा परमेन्द्र आर्य,पूर्व मेजर जनरल एम पी सिन्हा,पूर्व कर्नल शैलेंद्र,कर्नल अमरदीप त्यागी तथा पूर्व मेजर शशिकांत चौहान प्रमुख थे।राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट की जनसँख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर की गयी भारत यात्रा में इन सबके अतुलनीय योगदान के लिये फूल मालाओं के द्वारा इनका भव्य अभिनन्दन भी किया गया।इस बैठक में यति नरसिंहानन्द सरस्वती जी ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से पूरे विश्व जगह जगह हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों को दुनिया के सामने लाने और उन्हें रोकने का प्रयास करने के लिये सहायता मांगी।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज पूरी दुनिया में हिन्दू सब तरह की मजहबी विचारधाराओं का सबसे आसान शिकार है।जगह जगह हिन्दुओ पर अत्याचार किये जा रहे हैं परंतु इनके लिये बोलने वाला भी कोई नही हैं।आज सम्पूर्ण हिन्दू समाज इस्लाम के जिहादियो के लिये सबसे आसान शिकार होकर रह गया है।अपने जन्म से ही इस्लामिक जिहाद संपूर्ण मानवता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती के रूप में है परन्तु हिन्दू समाज को तो ये बिलकुल लील जाने के कगार पर है।आज स्थिति ये है की हर जगह हिन्दुओ का कत्ल हो रहा है और उनकी धार्मिक आस्थाओं को कुचला जा रहा है।जो हिन्दुओ को क़त्ल कर रहे हैं, उन कातिलों को पूरी दुनिया में महिमामंडित किया जाता है क्योंकि उनका भय सारी दुनिया में व्याप्त है।वक़्त के साथ यह चुनौती बढ़ती गयी है और अब इसने विकराल रूप ले लिया है।अब हिन्दुओ के सामने अस्तित्व का संकट आ खड़ा हुआ है।उचित जानकारी के आभाव में साधारण हिन्दू अपने समुदाय के विरुद्ध हो रहे भीषण षडयंत्रो को समझ नही पाता और उसका शिकार हो जाता है।इस तरह बहुत बड़ी संख्या में लोग बलि चढ़ चुके हैं।शिवशक्ति धाम डासना अपनी पूरी शक्ति के साथ हिन्दू समाज को उसके अस्तित्व के विरुद्ध हो रहे इन षडयंत्रो को समझाने का प्रयास कर रहा है।पूर्व सैन्य अधिकारियों को इस खतरे से लड़ने के लिये शिवशक्ति धाम डासना की सहायता करनी चाहिये।
वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेन्द्र पाल सिंह त्यागी जी ने यति नरसिंहानन्द सरस्वती जी को उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा की जो व्यक्ति एक बार सैनिक बन गया,वो सदैव सैनिक रहता है और हर अत्याचार और अन्याय का विरोध करना हर सैनिक का कर्तव्य है।यूँ तो भारतीय सेना मानवतावादी है परंतु संपूर्ण हिन्दू समाज हमारा अपना ही परिवार है।हम अपने परिवार को यूँ ही किसी का शिकार बनने नहीँ दे सकते।हम अपने कर्तव्य का पालन करेंगे और हर सम्भव तरीके से शिवशक्ति धाम डासना की सहायता करेंगे क्योंकि शिवशक्ति धाम डासना हमारी ही लड़ाई लड़ रहा है।
बैठक में सहमति बनी की पूर्व सैन्य अधिकारियों की सहायता से शिवशक्ति धाम डासना में एक ऐसा केंद्र बनाया जाए जहाँ पूरी दुनिया में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचारों की जानकारी एकत्रित करके उसे दुनिया के सामने लाया जाये।अनिल यादव जी और राजकुमार त्यागी जी को इस केंद्र को तैयार करने और संचालन की जिम्मेदारी के लिये संयुक्त रूप से संयोजक नियुक्त किया गया।

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*