Breaking News
Pay Now
Home 25 उत्तर प्रदेश 25 शिवसेना एवं हिन्दू स्वाभिमान ने संयुक्त रूप से प्रशासन को दिए भोजन के 400 पैकेट

शिवसेना एवं हिन्दू स्वाभिमान ने संयुक्त रूप से प्रशासन को दिए भोजन के 400 पैकेट

Spread the love

 

मुज़फ्फरनगर। लॉकडाउन के प्रथम दिन से ही विभिन्न संगठन समाज सेवा का रूप लेकर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की मदद कर रहे है।

 

सुर्या बुलेटिन(मुज़फ्फरनगर) लॉकडाउन होने के कारण लोगों का रोजगार पूर्ण रूप से बंद है। दिहाड़ी मजदूरी वाले व्यक्ति ज्यादा परेशान है।उनके सामने खाने तक का संकट है। ऐसे में कुछ राजनीतिक और अराजनीतिक संगठन देवदूत बनकर सामने आकर मदद कर रहे है।जो रोजाना भोजन तैयार करवाकर प्रशासन की मदद से हर उस व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं ₹,जो व्यक्ति वास्तव में भूखा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल-पल राज्य के सामाजिक संगठनों से गरीब व्यक्तियों की मदद के लिए आग्रह करते रहते हैं।
मुजफ्फरनगर जनपद के शिवसेना प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा एवं हिंदू स्वाभिमान के जिला प्रभारी राजू सैनी ने आज भोजन की लगभग 400 पैकेट तैयार करवाकर कर प्रशासन की भोजन वेन को दिए।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विभिन्न राजनीतिक और राजनीतिक संगठन आगे बढ़कर गरीब और असहाय लोगों की मदद करने में रूचि ले रहे हैं। वास्तव में यह एक ऐसा संकट है जो और पराय का अहसास कराता है। जो इस समय मदद कर रहा है, वही असली *सामाजिक हीरो* है।

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*