Breaking News
Pay Now
Home 25 आपराधिक 25 नीमच में 2 समुदायों के बीच विवाद के बाद अब पुलिस का एक्शन, 4 FIR दर्ज; 35 आरोपी बनाए गए

नीमच में 2 समुदायों के बीच विवाद के बाद अब पुलिस का एक्शन, 4 FIR दर्ज; 35 आरोपी बनाए गए

Spread the love

विवाद के बाद पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़कर हल्का बल प्रयोग भी किया था। अब पुलिस इसपर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

 

सूर्या बुलेटिन : नीमच के सिटी थाने के पुरानी कचहरी इलाके में सोमवार शाम को दो समुदायों में हुए विवाद के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और इंटेलिजेंस के जरिए आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई है। पुलिस ने अब तक कुछ 4 प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। जिसमे 9 लोगों को राउंडअप किया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीआईजी सुशांत सक्सेना भी नीमच पहुंच गए हैं।




नीमच में सोमवार शाम को करीब 7:30 बजे अचानक दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़कर हल्का बल प्रयोग भी किया था। स्थिति नियंत्रण में आते ही अब पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने में जुट गई है।

क्यों हुआ था विवाद  

जानकारी के मुताबिक नीमच सिटी थाने के पुरानी कचहरी के पास स्थित मस्जिद के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने पर विवाद हो गया। मुस्लिम पक्ष ने कहा की मस्जिद के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित ना की जाए। जबकि हिन्दू पक्ष मूर्ति स्थापित करने वाली जगह पर पूर्व में मंदिर होने का दावा कर रहा है। इसी को लेकर सोमवार शाम से ही विवाद की स्थिति बनती दिखाई दे रही थी। लेकिन देर शाम को मामले ने तुल पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमे पत्थरबाजी और आगजनी भी की गई है।

इलाके में शांति लेकिन पुलिस बल तैनात

नीमच एसपी, सूरज कुमार वर्मा ने लाइव हिंदुस्तान से बातचीत में बताया की फिलहाल इलाके में शांति है। लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की हुई है। वही उपद्रव वाले इलाके में लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। नीमच एसपी और जिला कलेक्टर लगातार स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं।

About Amit Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*