Breaking News
Pay Now
Home 25 उत्तर प्रदेश 25 नगर निगम अब वसूलेगा गांव के वार्डो से भी हाउस टैक्स

नगर निगम अब वसूलेगा गांव के वार्डो से भी हाउस टैक्स

Spread the love

जीओ सर्वे शुरू, डिमांड नोटिस होंगे जारी

सूर्या बुलेटिन (गाजियाबाद)। महानगर के ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों में अभी तक लोगों से नगर निगम हाउस टैक्स नहीं वसूल रहा था लेकिन वहा के लोगों को हाउस टैक्स, सीवर और अन्य टैक्स देना होगा। इसके लिए जीओ सर्वे शुरू हो चुका है। इस सर्वे के कार्य के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को हाउस टैक्स के लिए डिमांड नोटिस जारी किए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि हाल ही में दस वर्ष पहले गाजियाबाद की सीमा में 17 नए गांव शामिल किए गए थे। इनमें किसी एक गांव से भी हाउस टैक्स नहीं लिया जाता है। इससे पहले भी कई ऐसे गांव हैं जो निगम की सीमा में शामिल हो चुके हैं। मगर उन गांवों से भी टैक्स नहीं लिया जाता है। इस तरह से गाजियाबाद नगर निगम की सीमा में 57 ऐसे गांव हैं, जहां से अभी तक हाउस टैक्स आदि नहीं लिया जाता है। इससे निगम को हर महीने कई करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इस नुकसान का सीधा असर शहर के विकास पर पड़ता है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का तर्क है कि शहरी एरिया के साथ नगर निगम के ग्रामीण एरिया पर भी टैक्स लगाया जाएगा। टैक्स लगाने के लिए गाजियाबाद में जीओ सर्वे चल रहा है। इसकी रिपोर्ट जल्दी ही निगम के पास पहुंच जाएगी। इससे पता चलेगा कि ग्रामीण एरिया में कितनी प्रॉपर्टी पर टैक्स नहीं लगाया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद ग्रामीण एरिया में भी टैक्स के नोटिस जारी किए जाएंगे।

About Anil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*