Breaking News
Pay Now
Home 25 नई दिल्ली 25 दिल्ली में गर्मी का टूटा एक दशक का रिकार्ड, शुक्रवार शाम को चल सकती है 50 KMPH की रफ्तार से हवा

दिल्ली में गर्मी का टूटा एक दशक का रिकार्ड, शुक्रवार शाम को चल सकती है 50 KMPH की रफ्तार से हवा

Spread the love

सूर्या बुलेटिन : दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और गर्मी के साथ भीषण लू का भी दौर शुरू हो चुका है। गर्मी का आलम यह है कि घरों-दफ्तरों में लगे कूलर, पंखे और यहां तक कि एयर कंडीशन तक बेअसर साबित होने लगे हैं। इस बीच शुक्रवार सुबह से तेज धूप के बीच लू चलनी शुरू हो गई है। सुबह दफ्तरों और अन्य कामों के लिए घरों से निकले लोग गर्मी और लू से परेशान दिखे।

दिल्ली में जारी है आरेंज अलर्ट

बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि नजफगढ़ में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 16 से 59 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। इस बीच गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिन में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन भीषण लू से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही शुक्रवार शाम को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली और हिसार देश भर में सर्वाधिक गर्म शहर रहे। हिसार में एग्रोमेट फील्ड यूनिट व दिल्ली के स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स दोनों का तापमान 46 डिग्री दर्ज हुआ। यहां तक कि ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश भी पीछे छूट गए।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के 12 में से 10 केंद्रों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा।

अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में छह, पूर्वी राजस्थान में पांच, मध्य महाराष्ट्र में चार, महाराष्ट्र के विदर्भ में आठ, मराठवाड़ा व बिहार में एक-एक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10, ओडिशा में तीन, हरियाणा व पंजाब में तीन-तीन और झारखंड व छत्तीसगढ़ में दो-दो केंद्रों पर ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

राज्य एवं क्षेत्र अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

  • पश्चिमी राजस्थान / गंगानगर 7
  • पूर्वी राजस्थान / पिलानी 8
  • मध्य महाराष्ट्र / जलगांव 6
  • मराठवाड़ा / परभानी 8
  • हरियाणा / गुरुग्राम 1
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश / इलाहाबाद 9
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश / राजगढ़ 7
  • पूर्वी मध्य प्रदेश / खजुराहो 6
  • महाराष्ट्र / विदर्भ, अकोला 4
  • ओडिशा / झारसीगुडा 4
  • झारखंड / डाल्टनगंज 8
  • पंजाब / पटियाला 9

 

About Amit Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*