Breaking News
Pay Now
Home 25 अंतरराषट्रीय 25 नगर निगम में बिना पद के पांच माह से तैनात अधिकारी!

नगर निगम में बिना पद के पांच माह से तैनात अधिकारी!

Spread the love

सूर्या बुलेटिन ( गाज़ियाबाद)। नगर निगम में नियम कानून सबके लिए अलग अलग हंै। वैसे तो कई मामलों में ऐसे कई प्रमाण मिलते है। अब ऐसे ही उदाहरण तबादलों को लेकर मिल रहे हैं। हाल ही में एक प्लान के तहत कुछ लोगों ने निगम बोर्ड की बैठक में पहले एक अधिकारी के तबादले का मामला उठाया। बाद में उसी अधिकारी के खिलाफ शासन से तत्काल रिलीव करने का आदेश आ गया। हम बात कर रहे है मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम की। एसके गौतम का हाल ही में दो महीने पहले वृंदावन नगर पालिका परिषद में तबादला हो गया था। इसके बाद भी वह नगर निगम में जोनल कार्यालय छोडऩे को तैयार नहीं थे। हाल ही में शासन से उन्हें तत्काल रिलीव करने का आदेश आया। नगर आयुक्त ने उन्हें रिलीव कर दिया। इसके विपरीत निगम के जलकल विभाग में एक अजीब प्रकरण सामने आया है। यहां जलकल विभाग में अधिशासी अभियंता की कोई पोस्ट नहीं है। अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह यादव का शासन ने नवंबर में आगरा में इसी पद पर तबादला कर दिया। उनका तबादला हुए करीब पांच वर्ष हो चुके हैं। इसके बाद भी नगर आयुक्त ने उन्हें रिलीव नहीं किया। इस मामले में अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हंै।

About Shringi Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*