Uncategorized
Trending

सोरखा में जूनियर कुश्ती दंगल का उद्घाटन, फिट इंडिया बना रहा युवाओं को तंदुरुस्त   

नोएडा में शहीद बालेश्वर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित प्रथम जूनियर कुश्ती दंगल का उद्घाटन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में सहायक निदेशक एवं फिट इंडिया मूवमेंट के सोशल एम्बेसडर डॉ. हरीश यादव ने फीता काटकर किया। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री राम चरित्र (पूर्व डी.आई.जी., आईपीएस), श्री सुशील कुमार (सहायक विकास आयुक्त, विशेष आर्थिक क्षेत्र, नोएडा), श्री ओम प्रकाश पटेल (सहायक निदेशक, लघु उद्योग), श्री सुधाकर यादव (सरकारी अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट), श्री एस.पी. वर्मा (शिक्षाविद), उद्यमी लाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। 

दंगल में क्षेत्र के कई गांवों के जूनियर पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने अखाड़ों का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में युवा पहलवानों ने दमखम और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। 

मुख्य अतिथि डॉ. हरीश यादव ने सोरखा अखाड़े को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजक समिति के सदस्य मोनू पहलवान ने बताया कि यह कार्यक्रम डॉ. यादव की प्रेरणा और योगदान से ही संभव हो सका है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा— 
जूनियर दंगल का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़े रखना है। कुश्ती हमारी परंपरा का हिस्सा है और फिट इंडिया अभियान इसी सोच को आगे बढ़ाने की एक सशक्त पहल है। फिटनेस से न केवल शरीर तंदुरुस्त होता है बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” 

कार्यक्रम में रामवीर यादव, विक्रम सिंह, जीत शर्मा, इंद्रजीत पहलवान, राजेंद्र यादव , राजू यादव ,   सुखबीर खलीफा, चेतन पहलवान, वीर सिंह, हरिशंकर, लाल सिंह, रविंद्र यादव, अजय पाल सिंह यादव, श्रीपाल सिंह, अभिषेक यादव, दीपांशु यादव, अमित शर्मा, सूरज नागर, रिंकू यादव, विजय यादव, मिंदर पहलवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button