शादीशुदा जिहादी हिन्दू युवती को कर रहा परेशान

गाजियाबाद।
सूर्या बुलेटिन। खोड़ा में रहने वाली एक युवती का उसके ही गांव के रहने वाले युवक ने जीना मुहाल कर रखा है। आरोपी शादीशुदा है और वह दूसरे समुदाय का है। फिर भी युवती पर बात करने का दबाव बना रहा है। बात न करने पर वह फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है, तो कभी कटे हुए हाथ की फोटो भेजता है। वह आत्महत्या की धमकी देता है। साथ ही उसके भी परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। वह खोड़ा से 600 किलोमीटर दूर रायबरेली में रहता है। काफी दिनों से आरोपी की वजह से तनाव में जूझ रही युवती ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायबरेली की रहने वाली युवती खोड़ा में किराए पर रहती है। वह एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है और दिल्ली के एक कॉलेज से जीएनएम की पढ़ाई भी कर रही है। युवती के अनुसार उसके गांव का ही रहने वाला दूसरे समुदाय का शादीशुदा युवक उसे पिछले लगभग पांच महीनों से परेशान कर रहा है। इसमें उसकी मां भी उसका साथ दे रही हैं। आरोपी उसे फोन करके बातचीत करने का दबाव बना रहा है। उसने कई बार आरोपी से बात करने से मना कर दिया, लेकिन बावजूद उसके वह मानने को राजी नहीं। बात करने का दबाव बनाने के लिए आरोपी उसे अपने हाथ की कटी हुई फोटो भेजता है और आत्महत्या करने की धमकी देता है। युवती ने उसका मोबाइल ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने इंस्टाग्राम से युवती के दोस्तों के नंबर निकाल लिए। आरोपी उनसे गलत बात करके बदनाम कर रहा है। आरोपी की मां भी उन्हें फोन करके बेटे के साथ रहने के लिए कहती है। वह कहती है कि हमारे में दो शादियां कर सकते हैं। उनका बेटा दोनों को साथ में रखेगा। साथ ही वह धमकी देती है कि अगर उनके बेटे ने कुछ कर लिया तो वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देगी। आरोपी ने उनकी गांव में भी बदनामी कर दी है। इससे वह काफी तनाव में है। आरोप है कि युवक की मां भी उन्हें फोन करके धमकी देती है। बुरी तरह से तनाव में आकर उन्होंने अपने माता-पिता को बताया। जिसके बाद खोड़ा थाने में शिकायत दी गई है।
-दिव्यांग बेटी और उसकी बहन से छेड़छाड़ का आरोप
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड एक में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनमें से एक दिव्यांग है। दिव्यांग बेटी घर के पास धूप में बैठी थी, तभी पास में ही रहने वाला एक गौरव नाम का व्यक्ति आया, वह बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि रास्ते में जाते समय आरोपी ने उनकी बड़ी बेटी से भी छेड़खानी की। मामले में शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गईं, तो आरोपी परिवार वालों को लेकर उनके घर आ गया और सभी ने मिलकर उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि छेड़खानी की शिकायत करने पर आरोपियों ने रविवार को भी आरोपियों ने घर में घुसकर बहुत मारा। उनके कई जगह चोट के निशान हैं।
–वर्जन
दोनों मामलों में जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी, इंदिरापुरम



