उत्तर प्रदेश

यूपी : गृह मंत्री अमित शाह आज संतकबीर नगर में, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

सूर्या बुलेटिन संतकबीरनगर : गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को संतकबीर नगर पहुंचेंगे। वहां यहां गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया के पास स्थित काशीराम शहरी आवास योजना के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को संतकबीर नगर में होंगे। यहां वह एक घंटा पांच मिनट रुकेंगे और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनावी में जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। गृहमंत्री शुक्रवार की दोपहर संतकबीर नगर पहुंचेंगे। वहां यहां गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया के पास स्थित काशीराम शहरी आवास योजना के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह है अम‍ित शाह का कार्यक्रम

शाह हेलीकाप्टर से करीब डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैदान पर बने हैलीपेड पर आएंगे। स्थानीय नेता व संगठन के लोग यहीं पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री कार से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह करीब 45 मिनट तक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button