अपराधउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादमहानगर

मुठभेड़ में घायल 25 हजार का ईनामी बदमाश अस्पताल से हुआ फरार

दो दिन पूर्व मुरादनगर पुलिस से हुई थी भिडंत, पैर में गोली लगने से हुआ था घायल
सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान साइबर पुलिस, स्वाट टीम व मुरादनगर पुलिस के सहयोग से 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हालत में बदमाश को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती बदमाश पुलिस व अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा-व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाश के अस्पताल से फरार होने पर पुलिस व स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया।
मुरादनगर पुलिस ने चेन स्नेचिंग व अन्य वारदातों में शामिल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश अरकश पुत्र रियाजुद्दीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान गिरफ्तार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती बदमाश की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा अस्पताल में भी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए रिटायर्ड सैन्यकर्मी तैनात रहते हैं। बुधवार सुबह अस्पताल प्रशासन को सूचना मिली कि मुठभेड के दौरान गोली लगने से घायल हालत में भर्ती कराया गया बदमाश फरार हो गया है। बदमाश के अस्पताल से फरार होने की जानकारी मिलते ही हडकंप मच गया। बदमाश के भागने से उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली के अलावा अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे हो गए। सवाल यह भी है कि क्या गोली लगने से घायल बदमाश एक दिन बाद ही फरार हो सकता है। बदमाश के अस्पताल से फरार होने के चलते मुठभेड पर भी सवाल खडेÞ हो रहे हैं। अस्पताल की ओर से बदमाश के फरार होने पर मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी को पुलिस दी गई। इससे पहले जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराए गए मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को भी पुलिस पांच घंटे बाद गुपचुप तरीके से पकड़ कर लाई थी। यह बदमाश भी बाथरूम की खिड़की से भाग गया था।

–जांच के साथ ही खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की ओर से पुलिस सूचना भेजी गई है। इस घटना के बाद पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। अस्पताल से लेकर संजय नगर और राजनगर क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस के सिपाही विजेंद्र कुमार द्वारा मुरादनगर थाने से मुठभेड़ में घायल और अरकश पुत्र रियाजुद्दीन को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button