स्कूली छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
दो साल पहले धमकी देकर किया था दुष्कर्म, तभी से तक धमकाकर कर रहा शोषण
सूर्या बुलेटिन
गाजियाबाद। युवक ने नाबालिग छात्रा को स्कूल के बाहर से अगवा कर होटल में दुष्कर्म किया। दो साल से आरोपी धमकी देकर पीड़िता का शोषण कर रहा है। घर बदलने पर भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा, जिसके बाद उसने परिजनों को बताया। शिकायत पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भौपुरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी दो साल पहले दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तब वह 17 वर्ष की थी। उस दौरान स्कूल के बाहर तथम उर्फ तरुण नाम का युवक अचानक ने उसका रास्ता रोका और मारपीट कर जबरन अपने साथ इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के क्राऊन पैलेस होटल में ले गया। यहां उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और पुलिस व परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उस घटना के बाद तरुण पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। डर के चलते उसने परिजनों और पुलिस से कुछ भी नहीं कहा। इस दौरान छात्रा ने अपना घर भी बदल लिया और घर से निकला भी बंद कर दिया। बावजूद इसके तरुण ने पीछा नहीं छोड़ा और उसे जबरन धमकी देकर उसे घर से बाहर बुलाता रहा। परेशान होकर उसने हिम्मत दिखाई और अपनी मां को पूरी बात बताई। मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंचीं और शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



