Uncategorized

पुलिस ने चौराहों पर लगाए लुटेरों के फोटो, मानवाधिकार आयोग क्या करेगा ?

लोगों व महिलाओं को सतर्क रहने के लिए चलाया अभियान
सूर्या बुलेटिन
गाजियाबाद।
ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस ने बदमाशों के हौंसलों को पस्त करने के लिए उनके फोटो सार्वजनिक करने के लिए चौराहों व तिराहों पर बोर्ड पर लगवाए हैं। चार थाना क्षेत्रों के 52 लुटेरों के फोटो के बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने व खासकर महिलाओं को इन पर बराबर नजर रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अन्य जोन में भी यह अभियान चलाया जाएगा। वैसे तो यह भी है कि पोस्टर और बैनर लगवाने को लेकर प्रदेश शासन और सरकार को भी सुप्रीम कोर्ट तक सफाई देनी पड़ी थी। अब इस मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं क्या रुख होगा, यह तो फिलहाल भविष्य के गर्भ में ही छिपा है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील ने बताया कि ट्रांस हिंडन जोन के लिंक रोड में ज्यादातर वारदात करने वाले 12 बदमाशों के, शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में लूट व झपटमारी करने वाले 10 बदमाशों के, टीला मोड थाना क्षेत्र में लूट व झपटमारी करने वाले सबसे ज्यादा 20 बदमाशों के और साहिबाबाद थाना क्षेत्र में आपरधिक वारदातों को अंजाम देने वाले 10 बदमाशों के फोटो लगे बोर्ड संबंधित थाना क्षेत्रों में चौराहों व तिराहों पर लगाए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि उपरोक्त 52 बदमाशों में से कुछ बदमाश जहां अभी भी आपराधिक वारदातों में शामिल हैं तो वहीं कुछ बदमाश जेल में बंद हैं, जबकि कुछ बदमाश जमानत पर जेल से छूट चुके हैं। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है। जिन बदमाशों के फोटो चौराहों व तिराहों पर लगाए गए हैं उनके बारे में आम जन से अपील की गई है कि उन्हें पहचान कर इनसे सतर्क रहें। पुलिस की तरफ से लगाए गए बोर्ड पर लिखा गया है कि (इन लुटेरों, छिनैती के अपराधियों से सतर्क रहें जनहित विशेषत: महिला सुरक्षा हेतू जारी) साहिबाबाद में लगे बोर्ड पर आकील, अकलीम उर्फ आकिल, मोहसीन, इंतजार, शहनवाज, मोहसिन, नाजिम, आदिल, आकाश जादौन व संजय के नाम शामिल हैं। इसके अलावा टीला मोड क्षेत्र में लगाए गए बोर्ड पर आकिल, आकाश, आरिफ, आरिफ, जावेद, मनीष, राहुल, राजा, शकील, लुकमान, लक्की, सोनू, सूरज चौधरी, यूनुस, मोहित कसाना, रोजू, रोहित, अजय, लोकेश शामिल हैं। शालीमार गार्डन में लगे बोर्ड पर यश, रजत, अजीम, फुरकान, फैजान, राहुल, चांद, फईम, शमीर व फैजान शामिल हैं। लिंकरोड क्षेत्र में लगे बोर्ड पर फैसल, सूरज, राहुल, हुडडा उर्फ गोलवी, राजू थापा, सत्यवान, पंकज, अंकज, गुलजार, सुनील, जितेश व नीरज शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button