
गुन्नौर, संभल के सपूत ने रचा कीर्तिमान, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया कार्य
नई दिल्ली –
गुन्नौर (संभल, उत्तर प्रदेश) के गौरव, भारतीय सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. हरीश यादव को उनके उल्लेखनीय सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए “अशोक अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पूर्व राज्यपाल एवं भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कलराज मिश्र द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस समारोह का आयोजन चार्ल्स वॉटर काउंसिल द्वारा किया गया था, जो हर वर्ष ऐसे सरकारी अधिकारियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो।
डॉ. हरीश यादव वर्तमान में नई दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय में कार्यरत हैं। वे अपने प्रशासनिक जीवन में अनेक उपलब्धियाँ हासिल कर चुके हैं। उन्होंने गांवों के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और सीमांत समुदायों के उत्थान के लिए सतत कार्य किया है। उनके प्रयासों को न केवल भारत में, बल्कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सराहना मिली है।
डॉ. यादव का यह सम्मान न केवल संभल जनपद बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनका कार्य नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।


