Uncategorized

कैडेट आदित्य यादव की संदिग्ध मौत पर सवाल — आज पटना में पहुंचेगा पार्थिव शरीर, परिवार ने न्याय की मांग की

नेशनल डिफेन्स एकेडमी (NDA) के कैडेट आदित्य धनराज यादव की स्विमिंग पूल में हुई संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। परिवार का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक योजनाबद्ध हत्या है, जिसे “दुर्घटना” बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, आदित्य ने कई बार घर फोन कर बताया था कि वरिष्ठ कैडेट उसका उत्पीड़न करते हैं और उसे स्विमिंग के दौरान पानी में दबाकर प्रताड़ित किया जाता था। घटना के बाद से CCTV फुटेज और जांच रिपोर्ट परिवार को नहीं दिखाई गई है।

आज सुबह 11:30 बजे आदित्य का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां उसे आर्मी डानापुर कैंट के अधिकारी ग्रहण करेंगे। परिवार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहेंगे।
परिवार ने मीडिया से अपील की है —

“कृपया हमारे बेटे की सच्चाई देश के सामने लाने में मदद करें। यदि आप एयरपोर्ट पहुंचकर हमारी बात जनता तक पहुंचा सकें, तो यह आदित्य को सच्चा न्याय दिलाने की दिशा में एक कदम होगा।”

परिजनों ने CBI या स्वतंत्र SIT जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों व कैडेट्स पर कार्रवाई की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी #JusticeForAdityaYadav तेजी से ट्रेंड कर रहा है, और लोग आदित्य के लिए न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button