अपराधउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादमहानगर

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दी जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी

लगभग एक साल तक साथ रहा, दो बार करवाया गर्भपात

शादी के लिए कहा तो जातिसूचक शब्द कहते हुए दी धमकी

युवती के घर में ही रहा आरोपी, 6 लाख रुपये भी लिए

सूर्या बुलेटिन

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में एक एक कंपनी में एचआर की नौकरी करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था। आरोपी ने युवती से जरूरत बताकर लगभग छह लाख रुपये भी लिए। आरोप है कि शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
खोड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती नोएडा की एक कंपनी में बतौर एचआर काम करती थी। युवती की ओर से थाने में दर्ज करवाए गए मुकदमे में कहा गया है कि वह कुछ सामान खरीदने अजीत सिंह की दुकान पर गई थी, लेकिन दुकान पर सामान नहीं मिला। इस पर अजीत सिंह ने सामान ऑनलाइन मंगवाकर पहुंचाने की बात कही और उनका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद अजीत उन्हें फोन करने लगा और शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती ने अजीत को अपने परिवार से मिलवाया। परिवार ने विवाह की अनुमति दे दी। जिसके बाद अजीत उन्हें घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया और उनके साथ संबंध बनाए। इसके बाद लगभग छह महीने तक अजीत उन्हें होटल ले जाता रहा। इस दौरान उनके पास शिवानी नाम की महिला का फोन आया और उसने खुद को अजीत सिंह की पत्नी बताया। दोनों का एक बच्चा होने की बात भी कही। जब युवती ने अजीत से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि वह जल्द ही तलाक लेने वाला है। इसके बाद अजीत उनके ही घर में आकर रहने लगा। इस दौरान अजीत ने दुकान के लिए जरूरत बताकर उनसे छह लाख रुपए भी लिए। गर्भवती होने पर अजीत नेदो बार उनका गर्भपात भी करवाया। युवती के अनुसार अक्तूबर 2025 में उन्होंने अजीत से शादी करने के कहा तो आरोप है कि अजीत ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके सात ही अजीत ने जान से मारने और कानूनी कार्रवाई करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस कर रही घटना की जांच

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके युवती की मेडिकल जांच और बयान करवाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button