दिल्ली में लाल किले के पास भीषण ब्लास्ट, 13 की मौत
सूर्या बुलेटिन, गाजियाबाद।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट गेट नंबर एक लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुआ। धमाके के बाद कार में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से पास में खड़े कई और वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हालांकि ये धमाका बम ब्लास्ट है या फिर सीएनजी टैंक में ब्लास्ट है, अभी ये साफ नहीं हो पाया है।
राजधानी दिल्ली में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट गेट नंबर एक लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुआ। धमाके के बाद कार में आग लग गई। पास में खड़े कई अन्य वाहनों में भी आग लग गई। हालांकि ये धमाका बम ब्लास्ट है या फिर सीएनजी टैंक में ब्लास्ट है, अभी ये साफ नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। इस बम ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल हुए हैं।
–यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24 लोग घायल हैं। धमाके के बाद दिल्ली में अफरातफरी का माहौल है। यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी पुलिस ने एनसीआर में आने वाले जिलों नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। एनसीआर में वाहन चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं।
–पार्किंग की खड़ी कई गाड़ियां चपेट में आईं
रिपोर्ट के अनुसार धमाके में पार्किंग की खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 13 गाड़ियां इसकी चपेट में आई हैं। धमाके में घायल हुए लोगों को पास के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है।
–सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। संसद भवन, ऐतिहासिक इमारतों और सरकारी दफ्तरों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस बीच आतंकी हमलों की जांच वाली एजेंसी यानी एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
–दिल्ली में हुए धमाके
25 मई 1996: लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में बम विस्फोट– 16 लोगों की मौत.
1 अक्टूबर 1997: सदर बाजार के पास 2 बम विस्फोट- 30 घायल.
10 अक्टूबर 1997: शांतिवन, कौड़िया पुल एवं किंग्सवे कैंप इलाकों में तीन विस्फोट- एक की मौत, 16 घायल.
18 अक्टूबर 1997: रानी बाग मार्केट में डबल विस्फोट- एक की मौत, 23 घायल.
26 अक्टूबर 1997: करोल बाग मार्केट में 2 विस्फोट- 1 की मौत, 34 घायल.
30 नवंबर 1997: रेड फोर्ट क्षेत्र में डबल विस्फोट- 3 की मौत, 70 घायल.
30 दिसंबर 1997: पंजाबी बाग के पास बस में विस्फोट- 4 मरे, 30 घायल.
18 जून 2000: रेड फोर्ट के निकट 2 विस्फोट- 2 की मौत, दर्जनभर घायल.
16 मार्च 2000: सदर बाजार में विस्फोट- 7 घायल.
27 फरवरी 2000: पहाड़गंज में विस्फोट- 8 घायल.
14 अप्रैल 2006: जामा मस्जिद में 2 विस्फोट- 14 घायल.
22 मई 2005: लिबर्टी एवं सत्यं सिनेमा हॉल में 2 विस्फोट- 1 की मौत, 60 घायल.
29 अक्तूबर 2005: सारोजिनी नगर, पहाड़गंज व गोविंदपुरी में 2 विस्फोट- करीब 59-62 मरे, 100+घायल.
13 सितंबर 2008: करोल बाग (गफ्फार मार्केट), कनॉट प्लेस व ग्रेटर कैलाश-I में पांच विस्फोट- 20-30 मरे, 90+ घायल.
27 सितंबर 2008: मेहरौली के फ्लावर मार्केट (सराय) में विस्फोट- 3 की मौत, 23 घायल.
25 मई 2011: दिल्ली हाई कोर्ट पार्किंग में विस्फोट- कोई मौत नहीं.
–दहल चुकी है दिल्ली
ये वो धमाके हैं, जिनसे कभी राजधानी दिल्ली दलह उठी थी। इनमें कई लोगों की मौत हो गई थी तो वहीं कई लोग घायल हुए थे। वहीं आज हुए धमाके के बाद दिल्ली की सुरक्षा पर फिर सवाल उठने लगे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये धमाका लाल किला से महज 500 मीटर की दूरी हुआ है। लाल किला के पास काफी चहल पहल रहती है।
-चांदनी चौक के बाजार रहेंगे बंद
लाल किला के पास हुए धमाके के बाद लाल किला और फतेहपुरी के बाजारों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। धमाके की जांच पूरी होने तक दोनों इलाकों में मुख्य बाजार बंद रहेंगे। इसके लिए कारोबारी संगठनों से भी पुलिस ने वार्ता कर ली है।



