Breaking News
Pay Now
Home 25 उत्तर प्रदेश 25 विभागीय मंत्रालय के सदस्य को मिला गोविंदपुरम अनाज मंडी में घोटाला!

विभागीय मंत्रालय के सदस्य को मिला गोविंदपुरम अनाज मंडी में घोटाला!

Spread the love

निरीक्षण के दौरान अनाज मंडी में मची अफरा—तफरी, व्यापारियों में रही टेंशन
सरकारी अधिकारियों को दिये गए सख्ती से कार्रवाई के निर्देश

सूर्या बुलेटिन (गाजियाबाद)। किसानों से उनकी फसल खरीदने के मामलों की जांच के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाघ, उपभोक्ता व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सदस्य विनोद पाल ने गोविंदपुरम अनाज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी अपने दुकान पर रखे सामान को इधर—उधर करने लगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनाज मंडी के पदाधिकारियों व किसानों से वार्ता की और यह जानकारी ली कि उनके धान की खरीद कैसे हो रही है। निरीक्षण में फसल तौल के लिए इस्तेमाल होने वाले बाट सही प्रकार से उपलब्ध न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विनोद पाल ने गोदाम में रखे गेंहू, चावल और चने की गुणवत्ता की भी जांच की। दुकानदारों के पास तौल के लिए बाट उपलब्ध न होने पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों को सरकारी बाट से जांच कराने के निर्देश दिए। इससे यह आशंका जतायी जा रहीि है कि मंडी में बांटों को लेकर हेरफेर किया जा रहा है। इस दौरान विनोद पाल ने कहा कि मंडियों में इसकी जांच की जा रही है कि किसानों से फसल खरीद को लेकर कोई अनियमिताएं तो नहीं बरती जा रही हैं। किसानों से उनकी फसल एमएसपी रेट पर ही खरीदी जा रही है।

About Anil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*