Breaking News
Pay Now
Home 25 नई दिल्ली 25 सेवादल के प्रोग्राम के बाद सोनिया गाँधी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई, कांग्रेस बोली- 8 जून को ED के सामने पेश होंगी पार्टी अध्यक्ष

सेवादल के प्रोग्राम के बाद सोनिया गाँधी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई, कांग्रेस बोली- 8 जून को ED के सामने पेश होंगी पार्टी अध्यक्ष

Spread the love

सूर्या बुलेटिन : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। गांधी बुधवार को सेवादल के एक कार्यक्रम गौरव यात्रा में शामिल हुई थी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और कोरोना नियमों का पालन कर रही हैं। हल्के बुखार के लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया था।

8 जून को ED के पूछताछ में होंगी शामिल
नेशनल हेराल्ड करप्शन केस में ED ने 8 जून को सोनिया गांधी को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वे तब तक ठीक हो जाएंगी और पूछताछ में शामिल होंगी। ED ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में बुधवार को नोटिस जारी किया था। सोनिया-राहुल पर हेराल्ड केस में 55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।




प्रियंका गांधी लखनऊ से दिल्ली लौटीं
लखनऊ कांग्रेस शिविर में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी दौरा रद्द कर अचानक दिल्ली लौट गई हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी के पॉजिटिव होने के बाद प्रियंका क्वारैंटाइन में रहेंगी। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं के भी संक्रमित होने की खबर है। सभी संपर्क में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को टेस्ट कराने के लिए बता दिया गया है।

दिल्ली में 24 घंटे में 368 नए केस
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 368 नए केस मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 1,567 हो गए हैं। वहीं 404 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट 1.74 प्रतिशत रह गया है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना 21 हजार 147 की टेस्ट किए गए थे।

About Amit Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*