Breaking News
Pay Now
Home 25 नई दिल्ली 25 जसोला से शुरू हो सकती है अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, शाहीन बाग में भी गरजेगा बुलडोजर

जसोला से शुरू हो सकती है अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, शाहीन बाग में भी गरजेगा बुलडोजर

Spread the love

सूर्या बुलेटिन : दक्षिण दिल्ली के जसोला, जैतपुर और मकनपुर खादर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कभी भी शुरू की जा सकती है। दरअसल, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारी जसोला, सरिता विहार और मकनपुर खादर का सर्वे कर इलाकों की सूची तैयार कर चुके हैं। अनुमति मिलते ही अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलना शुरू हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि अतिमक्रमण की कार्रवाई जसोला से शुरू होगी, जो शाहीन बाग तक भी जाएगी। SDMC के अधिकारियों की मानें तो दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में कई सरकारी जगहों पर अतिक्रमण है। इसके अलावा सरिता विहार और कालिंदीकुंज इलाके में भी लोगों ने कालोनी काटकर अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा।

बता दें कि 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ 20 अप्रैल को कार्रवाई की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यहां पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्टे लग चुका है, जबकि अन्य जगहों पर कार्रवाई जारी है।

दक्षिण दिल्ली में कुल 12 जगहों पर चलेगा बुलडोजर

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, MCD की टीम ओखला, जैतपुर समेत उन इलाकों का सर्वे कर चुकी है, जहां से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाया जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की कड़ी में सर्वे करने के दौरान दक्षिणी दिल्ली के मेयर खुद भी गए थे। बताया जा रहा है कि दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों से दिल्ली में 12 इलाकों को चिन्हित किया गया है, जहां अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

इन इलाकों में चलेगा बुलडोजर

  • जैतपुर
  • नजफगढ़
  • पालम
  • मदनपुर खादर ईस्ट
  • ओखला
  • सरिता विहार
  • विष्णु गार्डन
  • शाहीन बाग

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कार्रवाई के लिए लिखा था खत

गौरतलब है कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को पत्र लिखकर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर अभियान चलाने की मांग की थी। इसके बाद SDMC ने जैतपुर, जसोला और सरिता विहार के अलावा मदनपुर खादर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है।

About Amit Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*