Breaking News
Pay Now
Home 25 उत्तर प्रदेश 25 अब नोएडा में अवैध मजारों के खिलाफ होगा राज्यव्यापी आंदोलन, VHP ने जिला प्रशासन को चेतावनी देकर खोला मोर्चा

अब नोएडा में अवैध मजारों के खिलाफ होगा राज्यव्यापी आंदोलन, VHP ने जिला प्रशासन को चेतावनी देकर खोला मोर्चा

Spread the love

सूर्या बुलेटिन : दिल्ली से सटे नोएडा में बड़े पैमाने पर बढ़ती मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर में तेजी से कुकुरमुत्तों की तरह जगह-जगह उग रहीं अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विहिप के मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता ने नोएडा प्रशासन से कहा कि नोएडा में बहुत तेजी से कुकुरमुत्तों की तरह जगह-जगह अवैध मजारों का निर्माण हो रहा है। यदि इन अवैध ढांचों को अविलंब नहीं हटाया गया तो हम राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

डॉ. गुप्ता ने ऐसे तत्वों को पुलिस के संरक्षण का होने का इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं मजारों के संबंध में नोएडा प्राधिकरण एवं नोएडा के जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते हुए विहिप पदाधिकारियों पर सेक्टर-39 के थाने के बाहर कुछ लोगों द्वारा विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया, जो सादा वेशधारी थे जिन्हें पुलिस ने बाद में अपने कर्मचारी बताया, फिर भी विहिप कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का दुष्प्रयास किया गया, जो बेहद निंदनीय और नोएडा पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाला है।

विहिप नेता ने कहा कि हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने जान से मारने की सरेआम धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले मढ़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे।

बुलंदशहर में 939 धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर

बुलंदशहर। वहीं, उत्तर प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए न्यायालय के आदेश पर धार्मिक स्थलों में मानकों के मुताबिक, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर जिले में शनिवार तक 939 धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए गए।

About Amit Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*