मुंबई. मुंबई में भारी बारिश से पूरा शहर अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को 9 घंटे में 12 इंच (एक फीट) बारिश हो गई। बुधवार को भी बारिश हो रही है। बारिश के चलते 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि हालात में मामूली सुधार है। लोकल ट्रेन की रफ्तार धीमी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फ्लाइट्स की आवाजाही भी शुरू हो गई है। वेदर डिपार्टमेंट ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश और रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते 31 अगस्त और 1 सितंबर के लिए 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को यहां के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। खुद सीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।