Breaking News
Pay Now
Home 25 उत्तर प्रदेश 25 हाथरस: धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन गिरे

हाथरस: धक्का-मुक्की में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन गिरे

Spread the love

जिला प्रशासन ने गांव को किया छावनी में तबदील

सूर्या बुलेटिन (लखनऊ)। हाथरस की बेटी गुड़िया के साथ अमानवीयता के बाद जिला प्रशासन ने गांव को छावनी में बदल दिया है। इसी दौरान शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ गांव में जाने का प्रयास किया। उनको रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिसमें वह जमीन पर गिर गए। हाथरस में मीडिया कर्मी भी धरने पर बैठे हैं। तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाथरस के बूलगढ़ी गांव जाने के प्रयास में था। जिला प्रशासन की टीम ने इनको रोकने का प्रयास किया। जिसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हंगामा होने लगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का चार सदस्यीय दल हाथरस आया है। यह सभी लोग हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। डेरेक ओ ब्रायन हाथरस बॉर्डर पर धक्का मुक्की में नीचे गिरे। इस दौरान प्रतिभा मंडल ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सांसद डॉ काकोली घोष, प्रतिभा मंडल और ममता ठाकुर पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया गया।

About Anil Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*